29 Mar 2024, 20:17:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चुनाव परिणाम स्वीकार करेंगे ट्रम्प : रॉबर्ट ओ ब्रायन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2020 5:37PM | Updated Date: Oct 22 2020 5:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन ने विश्वास जताया है कि देश में नवंबर में होने वाले चुनाव के परिणाम जो भी हो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प उसे स्वीकार करेंगे। ट्रम्प चुनाव परिणाम में पराजय हाथ लगने पर सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण के सवाल को अब तक लगातार टालते आये हैं। इसके कारण अमेरिका की लोकतांत्रिक प्रणाली को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। 
 
ओ ब्रायन ने पॉलिटिको को दिए साक्षात्कार में कहा - यदि वह चुनाव हारते हैं, मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि राष्ट्रपति शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता का हस्तांतरण कर देंगे। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा - लेकिन हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि चुनाव में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हो। चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होने चाहिए। जैसा कि हम दुनिया के अन्य देशों में होने वाले चुनाव के संबंध में कहते हैं। हमें अपनी मांग खुद करनी होगी।
 
अमेरिका में विशेषज्ञों चुनाव परिणाम में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए चेतावनी दी है। विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के खतरे को नजरअंदाज कर रिपब्लिकन पार्टी के पक्ष में मतदान करेंगे जबकि डाक मत पत्र के जरिये मतदान करने वाले डेमोक्रेटिक पार्टी को वोट देंगे।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »