19 Apr 2024, 10:05:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2020 1:07PM | Updated Date: Oct 21 2020 1:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी का एक लड़ाकू विमान एफ/ए-18ई देश के कैलिफोर्निया में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय मीडिया की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार यह दुर्घटना मंगलवार को हुई और इसमें विमान का पायलट सुरक्षित बच गया है। लड़ाकू विमान ने कैलिफोर्निया के सेंट्रल वैली स्थित नौसेना के ठिकाने से उड़ान भरा था और केर्न काउंटी में कल सुबह करीब 10:10 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद लड़ाकू विमान के पायलट को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां स्वास्थ्य जांच के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना की जांच की जा रही है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »