29 Mar 2024, 10:52:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कैमरून में सेना ने 11 बंधकों को आजाद कराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2020 2:58PM | Updated Date: Oct 17 2020 2:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

याओउंडे। अफ्रीकी देश कैमरून में सेना ने एक अभियान के दौरान आतंकवादियों के चंगुल से 11 लोगों को आजाद कराया है। सेना ने शुक्रवार की रात यह जानकारी दी। सेना के अनुसार कल दोपहर लेबियलेम क्षेत्र में अभियान के दौरान बंधकों को छुड़ाया गया। लेबियलेम क्षेत्र आतंकवादियों के प्रशिक्षण के लिए जाना जाता है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि छुड़ाये गये लोगों में एक कैथोलिक पादरी और तीन महिलाएं भी शामिल हैं। आतंकवादियों ने कल सेना के साथ मुठभेड़ के बाद बंधकों को छोड़ दिया था।
 
रिपोर्टों के अनुसार आतंकवादियों ने इन लोगों को एक महीने से अधिक समय से क्षेत्र के एक अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा हुआ था।आतंकवादियों ने इन लोगों को इसलिए बंधक बनाया था क्योंकि उन्हें संदेह था कि ये सरकारी बलों के साथ मिले हुये हैं। कैमरूम में सक्रिय ये आतंकवादी अपना एक स्वतंत्र देश बनाना चाहते हैं और इसके लिए वे वर्ष 2017 से सरकारी बलों के साथ संघर्ष कर रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »