20 Apr 2024, 19:04:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोलंबिया में कोरोना मामले 8.18 लाख के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2020 8:14PM | Updated Date: Sep 29 2020 8:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बोगोटा। कोलंबिया में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 5147 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,18,203 हो गयी है। देश के स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को इस आशय की जानकारी दी। इस दौरान 153 और लोगों की मौत होने के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 25 हजार के पर 25,641 पहुंच गया।         
 
मंत्रालय के मुताबिक पूरे देश में अब तक 7,22,536 लोग संक्रमण से मुक्ति पा चुके हैं। कार्निवल की निदेशक कार्ला सेलिया ने सोमवार को पुष्टि की कि वर्ष 2021 की शुरुआत में होने वाली देश की सबसे बड़ी सांस्कृतिक घटना, बैरेंक्विला कार्निवाल, महामारी की वजह से लगभग पूरी तरह आभासी तरीके से आयोजित की जाएगी। सेलिया ने कहा - बैरेंक्विला कार्निवाल पारंपरिक तरीके से इसबार नहीं मनाया जाएगा। हम खुद को बहुत सारी डिजिटल रणनीतियों के साथ पुनर्गठित कर रहे हैं और हमें यकीन है कि हम इसे आभासी तरीके से मना पाएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »