24 Apr 2024, 04:59:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो का ऑपरेशन सफल, मिली अस्पताल से छुट्टी सॉओ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2020 12:44PM | Updated Date: Sep 27 2020 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पाउलो। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो को पित्ताशय की पथरी के सफल ऑपरेशन के बाद शनिवार को शहर के अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल से छुट्टी मिल गई। अस्पताल के मेडिकल कर्मचारी ने कहा कि राष्ट्रपति बोलसोनारो को शुक्रवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शनिवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

स्थानीय मीडिया के अनुसार राष्ट्रपति ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद ब्रासीलिया रवाना हो गए, जहां वह राष्ट्रपति निवास पर सप्ताहांत बिताएंगे और सोमवार से अपना कार्यभार संभालेंगे। अस्पताल की स्वास्थ्य रिपोर्ट के मुताबिक बोलसोनारो का स्वास्थ्य काफी बेहतर है। उन्हें रक्तस्राव नहीं हो रहा है और न ही वह किसी बुखार से पीड़ति हैं। सितंबर 2018 में एक चुनावी अभियान के दौरान पेट पर चाकू से हमला किए जाने के बाद से बोलसोनारो के अबतक छह ऑपरेशन हो चुके हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »