25 Apr 2024, 13:47:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत-चीन विवाद सुलझाने में मदद करने की बात दोहराई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2020 11:45AM | Updated Date: Sep 25 2020 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को एक बार फिर से भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को सुलझाने में मदद करने की पेशकश की है।  

ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा,‘‘यह मेरी जानकारी में है कि अब चीन और भारत को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुझे उम्मीद है कि दोनों देश इस संकट से बाहर निकलने में सक्षम होंगे। अगर हम मदद कर सकते हैं, तो हम इसे करना पसंद करेंगे।’’ ट्रम्प ने इससे पहले मई में भी भारत और चीन के सीमा विवाद मुद्दे पर मध्यस्ता की बात की थी जिसे बाद में भारत ने ठुकरा दिया था।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 10 सितंबर को लद्दाख क्षेत्र में चल रहे सीमा मुद्दों को हल करने के लिए शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में अपने चीनी समकक्ष वांग यी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में भारत ने नियंत्रण रेखा पर उपकरणों से लैस चीनी सैनिकों की बड़े पैमाने पर इकट्ठा होने पर चिंता व्यक्त की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »