25 Apr 2024, 00:04:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ऑटोमेकर्स कंपनियों ने चीनी टैरिफ पर ट्रंप पर किया मुकदमा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2020 12:26AM | Updated Date: Sep 25 2020 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। मर्सिडीज बेंज, फोर्ड, वोल्वो और टेस्ला ने चीनी सामानों पर लगाए गए शुल्क और मुनाफे में हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर अमेरिका के खिलाफ  मुकदमा दायर किया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक  वाहन  निर्माता कंपनियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन और व्यापार प्रतिनिधि राबर्ट लाइटहाइजर के विरूद्व ‘अंतरराष्ट्रीय व्यापार न्यायालय’ में चीनी सामानों पर लगाये गये शुल्कों को लेकर अलग-अलग मुकदमे दायर किए।

 

टेस्ला ने इसे  'मनमाना, सनकी और विवेक का दुरुपयोग' बताया है। टेस्ला की  लंबे समय से शिकायत है कि ये शुल्क कंपनी के निचले स्तर के व्यापार को नुकसान पहुंचा रहे हैं और इसे अपने कुछ इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत कम करने से रोक रहे हैं। टेस्ला को चीनी निर्मित कंप्यूटर और डिस्प्ले स्क्रीन आयात करने से 25 प्रतिशत शुल्क छूट से वंचित कर दिया गया  है। 

3

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »