29 Mar 2024, 19:15:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मादुरो ने की वेनेजुएला के पांच विपक्षी नेताओं पर अमेरिकी प्रतिबंधों की निंदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2020 12:55PM | Updated Date: Sep 23 2020 12:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्यूनस आयर्स। वेनेजुएला ने अपने पांच नागरिकों के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों की निंदा की है जो विपक्ष के नेता और प्रतिनिधि हैं।

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कहा कि अमेरिकी वित्त विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय ने मंगलवार को एक नोटिस जारी कर कहा कि अमेरिका ने वेनेजुएला के पांच व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाये हैं। वित्त विभाग ने कहा कि वे वेनेजुएला सरकार के वर्तमान या पूर्व सदस्य हैं जिन्होंने दिसंबर 2020 में संसदीय चुनावों में हेरफेर करने और सरकार के समक्ष किसी भी विश्वसनीय विपक्षी चुनौती को कम करने के लिए मादुरो के साथ समझौता किया था।

मादुरो ने ट्विटर पर प्रसारित भाषण में कहा, ‘‘जब देश में चुनाव प्रचार होता है, वे युद्ध की स्थिति में होते हैं। आज वेनेजुएला के विपक्ष के पांच नेताओं के खिलाफ अवैध कदम उठाए गये हैं, जो नेशनल असेंबली के सांसद पद के उम्मीदवार हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह समूह जो अमेरिका को खतरों, ब्लैकमेल, आक्रामकता के साथ माफिया की तरह चलाता है, प्रतिबंधों को लागू करने के लिए शक्ति का उपयोग करता है। मैं देश के नेताओं और विपक्ष के प्रतिनिधियों के खिलाफ नवीनतम प्रतिबंधों की अत्यधिक निंदा करता हूं।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »