29 Mar 2024, 05:06:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान : मुठभेड़ में 13 तालिबान आतंकी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2020 3:28PM | Updated Date: Sep 18 2020 3:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ऐबक। अफगानिस्तान के समंगन प्रांत में दारा-ए-सूफ पयान जिले पर कब्जा करने के उद्देश्य से हमला करने वाले तालिबान आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने ना केवल मुंहतोड जवाब दिया बल्कि उन्हें अपने 13 साथियों के शव को छोड़ भागने को मजबूर कर दिया। प्रांतीय पुलिस मुख्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गयी।
 
बयान के मुताबिक आज तड़के दारा-ए-सूफ पावन जिले में सुरक्षा चौकियों पर व्यापक रूप से आतंकवादियों ने आक्रमण की शुरुआत की गई लेकिन  पहले से चौकस पुलिसकर्मियों ने सेना और लड़ाकू विमानों की मदद से हमले को नाकाम कर दिया तथा इस दौरान 13 आतंकवादियों को मार गिराया गया और पांच अन्य घायल भी हुए।
 
उन्होंने बताया कि हमलावर आतंकवादियों के पास से भारी संख्या में हथियार एवं गोले बारूद बरामद किये गये। मुठभेड के दौरान केवल एक सुरक्षाकर्मी घायल हुआ।  तालबान समूह ने अभतक इस घटना को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की है। कतर की राजधानी दोहा में अफगान सरकार के साथ जारी वार्ता के बीच बातचीत में अपने आधार को और मजबूती से रखने के उद्देश्य से तालिबान ने हाल के दिनों में अपने हमले तेज कर दिये हैं।      
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »