24 Apr 2024, 22:19:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईयू आतंकवाद प्रायोजकों की सूची से इराक को हटाये : हुसैन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2020 12:27AM | Updated Date: Sep 18 2020 12:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। इराक ने यूरोपीय संघ (ईयू) से देश को आतंकवाद के प्रायोजकों की सूची से हटाने का अनुरोध किया है। इराकी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि देश के विदेश मंत्री फुआद हुसैन ने ईयू की विदेश नीति के प्रमुख जोसेप बोरेल के साथ हुई बैठक में इस आशय का आग्रह किया। दोनों अधिकारियों के बीच यह बैठक बुधवार को ईयू के मुख्यालय ब्रसेल्स में हुई। इस बैठक में दोनों ने इराक और यूरोपीय संघ के देशों के बीच सहयोग के साथ-साथ आपसी चिंता के मुद्दों और जून 2021 में इराक में होने वाले संसदीय चुनावों पर भी चर्चा की।
 
मंत्रालय ने एक बयान में कहा,‘‘ दोनों पक्षों ने मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद वित्त पोषण के क्षेत्र में यूरोपीय आयोग की उच्च जोखिम वाले देशों की सूची से इराक को हटाने के मुद्दे पर चर्चा की। इस क्रम में संबंधित तकनीकी अधिकारियों के साथ संवाद में तेजी लाने के लिए आयोग में संबंधित अधिकारियों को नये सिरे से आमंत्रित किया ताकि इस क्षेत्र में इराक के प्रदर्शन का मूल्यांकन पूरा किया जा सके और इसे इस सूची से हटाया जा सके।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »