20 Apr 2024, 16:35:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस के कोविड-19 वैक्सीन की और जानकारी चाहता है जर्मनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2020 12:20AM | Updated Date: Sep 16 2020 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्लिन। जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री जेन्स स्पैन ने मंगलवार को कहा कि उनका देश कोविड-19 के खिलाफ रूस के वैक्सीन के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहता है।

स्पैन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘रूसी वैक्सीन के बारे में हम और अधिक जानना चाहते हैं, क्योंकि इसके लेकर अभी पूरी पारदर्शिता सामने नहीं आयी है। अभी हम विभिन्न स्तरों पर परंपरागत संपर्कों का आदान-प्रदान कर रहे हैं।’’ 

उल्लेखनीय है कि गत 11 अगस्त को रूस ने विश्व में सबसे पहले कोविड-19 वैक्सीन बनाने का दावा किया था। रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि ये वैक्सीन दो महीने तक परीक्षण के बाद तैयार की गयी है और अब इसे स्वास्थ्य मंत्रालय से भी मंजूरी मिल गयी है। उन्होंने यह भी बताया था कि उनकी पुत्री को यह वैक्सीन दिया गया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »