19 Apr 2024, 16:23:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बांग्‍लादेश सरकार कोविड-19 से जुड़े गलत आंकडें प्रस्तुत कर रही : राहुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2020 4:43PM | Updated Date: Sep 13 2020 4:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बांग्‍लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने देश की सरकार पर कोविड-19 से संबंधित गलत आंकड़े पेश करने का आरोप लगाया है। बीएनपी के महासचिव राहुल कबीर रिजवी ने कहा - कोविड-19 महामारी से कितने लोगों की मौत हो रही है और उसके संबंध में हमारे पास क्या जानकारी है? एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी आंकड़ों में कोरोना से संक्रमित लगभग 82,000  लोगों को शामिल नहीं किया गया है।
 
उन्होंने कहा - सरकार वायरस को रोकने के लिए उचित निर्णय लेने में असमर्थ है। वायरस का प्रसार रोकने के अलावा उपचार, अस्पतालों में आवश्यक दवा, स्वास्थ्य सुरक्षा नियम बनाने और अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करने में भी विफल रही है। जिस कारण से लोग बिना किसी इलाज के अस्पतालों के बरामदे पर या एम्बुलेंस में सड़कों पर मर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »