19 Apr 2024, 00:44:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रम्प ने अमेरिकी सेना के सर्जेंट मेजर पैट्रिक को किया सम्मानित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2020 1:36PM | Updated Date: Sep 12 2020 1:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इराक में एक अभियान के तहत 75 बंधकों की रिहाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अमेरिकी सेना के विशेष समूह के सर्जेंट मेजर थॉमस पैट्रिक पेने को सर्वोच्च सैन्य सम्मान कांग्रेस मेडल से सम्मानित किया है। ट्रम्प ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में आयोजित एक विशेष समारोह में सर्जेंट मेजर पैट्रिक को सम्मानित करने से पहले कहा, ‘‘ पैट आपने अमेरिकी सेना के नारे ‘‘रेंजर्स मार्ग का नेतृत्व करते हैं’’ का सही रूप में अनुकरण करते हुए एक शानदार उदाहरण पेश किया है।
 
अमेरिकी सेना के विशेष समूह के सर्जेंट मेजर पैट्रिक ने इराक के किरकुक प्रांत में 75 बंधकों को रिहा कराने के लिए 22 अक्टूबर 2015 को चलाए गए एक अभियान के दौरान अदम्य साहस और असाधारण वीरता का परिचय देते हुए अहम भूमिका निभाई थी। इस अभियान में 20 लड़ाके भी मारे गए थे। इस अवसर पर अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प, उपराष्ट्रपति माइक पेंस, रक्षा मंत्री मार्क एस्पर और अमेरिकी सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »