ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका से 158 किलोमीटर दूर नेत्रोकोना जिले में बुधवार को गुमाई नदी में एक नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार कई लोग डूब गये जिनमें से 10 लोगों के शवों को अब तक बरामद किया जा सका है। जिले के अतिरिक्त पुलिस प्रमुख ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अब तक पांच महिलाओं एवं पांच बच्चों के शव बरामद किये गये हैं। यह घटना आज सुबह 11 बजे उस समय हुई, जब नाव बालू से भरे एक ट्रालर से जा टकरायी। नाव पर करीब 30 से 32 लोग सवार थे।
उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना के बाद आठ लोग तैर कर बाहर आ गये। लापता लोगों को खोजने के लिए बचाव दल गुमई नदी के मजबूत करंट और लहर भरे पानी से संघर्ष करना पड़ रहा है। नाव से यात्रा करना देश में परिवहन का प्रमुख साधन है, जो प्राय: क्षमता से अधिक सवारी को ढोते हैं। गत माह भी ऐसी ही एक नाव दुर्घटना में 17 यात्रियों की मौत हो गयी थी।