28 Mar 2024, 22:43:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कुल संपत्ति 60 करोड़ अमेरिकी डॉलर घटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2020 12:45PM | Updated Date: Sep 9 2020 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। फोर्ब्स पत्रिका ने गुरुवार को रिपोर्ट जारी की जिसके मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कुल संपत्ति पिछले एक वर्षों में 60 करोड़ अमेरिकी डॉलर घटी है। ट्रम्प की कुल संपत्ति 2.5 अरब डॉलर बताई गई है। पत्रिका की ओर से जारी 400 सर्वाधिक धनवान अमेरिकी लोगों की सूची में ट्रम्प को 339वां स्थान मिला है। वह पिछले एक वर्षों में 64 पायदान नीचे चले गए हैं। फोर्ब्स के अनुसार न्यूयॉर्क में ट्रम्प की नौ संपत्तियों में लगभग 32.6 करोड़ डॉलर की गिरावट आई है जबकि गैर-न्यूयॉर्क पांच संपत्तियों में 12.4 करोड़ डॉलर की कमी दर्ज की गई है।
 
ट्रम्प के अधिकांश गोल्फ कोर्स और क्लबों में अनुमानित 13.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर की गिरावट आई है। हालांकि, फ्लोरिडा के पाम बीच में मौजूद उनके मार-ए-लागो क्लब के दामों में 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई। फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार ट्रम्प की संपत्ति में गिरावट कोरोना वायरस महामारी के कारण कई उद्योगों पर पड़ी मार के कारण हुई है। इन उद्योगों में होटल, गोल्फ कोर्स और क्लब शामिल हैं जिनमें ट्रम्प ने अपना अधिकतर निवेश किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »