23 Apr 2024, 19:53:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरियन सैन्य अभियान में बोको हराम के पांच आतंकी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2020 1:30PM | Updated Date: Sep 8 2020 1:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबुजा। नाइजीरिया की सेना ने नाइजीरिया के पूर्वोत्तर क्षेत्र में बोको हराम समूह के खिलाफ नए सैनिक अभियान में पांच आतंकवादी मारे गए हैं। सेना के प्रवक्ता जॉन एनेशे ने एक बयान में कहा कि बोको हराम समूह ने सात लोगों को बंधक बनाया था जिन्हें मकरान शहर में रविवार को चले ऑपरेशन के दौरान बचाया गया। एनेचे ने कहा कि क्षेत्र में आतंकवादी समूहों के स्थान पर की गई बमबारी ने वहां के आतंकवादियों गतिविधियों से संबंधित विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि आतंकियों के क्षेत्र में छिपे होने की आशंका के मद्देनजर कई जगहों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान बोको हराम के कई अन्य आतंकवादी भाग निकले। बोको हराम 2009 से पूर्वोत्तर नाइजीरिया में इस्लामिक स्टेट की स्थापना करने के प्रयास में जुटा हुआ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »