29 Mar 2024, 20:45:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्रांस ने की आईसीसी के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों की निंदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2020 12:12PM | Updated Date: Sep 4 2020 12:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। फ्रांस ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) की अभियोजक और उनके कार्यालय के एक कर्मचारी पर अमेरिका की ओर से लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों की कड़ी निंदा की है। फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां-यवेस ले ड्रियन ने गुरुवार को एक बयान में कहा, ‘‘दो सितंबर को घोषित किये गये कदमों से आईसीसी और रोम की संधि पर हस्ताक्षर करने वाले देशों पर गंभीर हमला हुआ है। इसके अलावा न्यायपालिका के बहुपक्षवाद और स्वतंत्रता के लिए भी चुनौती उत्पन्न हो गयी है।
 
उन्होंने अमेरिकी सरकार से आईसीसी अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक उपायों को वापस लेने का आहृान किया। अमेरिका ने बुधवार को आईसीसी की अभियोजक फतौ बेन्सौदा और उनके कार्यालय में एक वरिष्ठ कर्मचारी पर अमेरिकियों के खिलाफ युद्ध अपराधों के आरोपों की जांच जारी रखने के लिए प्रतिबंध लगाए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रतिबंधों में अमेरिका स्थित या अमेरिकी कानून के अधीन  संपत्ति को फ्रीज किया जाना भी शामिल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »