18 Apr 2024, 05:53:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वाशिंगटन में पुलिस ने एक संदिग्ध किशोर को मारी गोली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 3 2020 6:30PM | Updated Date: Sep 3 2020 6:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन । अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन  डीसी के दक्षिण-पूर्वी इलाके में पुलिस ने बंदूक लिए हुए एक संदिग्ध किशोर को गोली मार दी है। मृतक की पहचान दक्षिण-पूर्वी डीसी निवासी अफ्रीकी मूल के अमेरिकी नागरिक देओन केय के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार को दक्षिण-पूर्वी डीसी के ऑरेंज स्ट्रीट में घटित हुई।
 
पुलिस के अनुसार लोगों ने एक व्यक्ति के अवैध हथियार लेने के बारे में सूचना दी थी। इस सूचना के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची, दो लोग पैदल भागने लगे। इस दौरान उनमें से एक संदिग्ध किशोर ने गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हर संभव कोशिश के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »