23 Apr 2024, 20:14:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान पांच देशों के नागरिकों को प्रवेश प्रतिबंधों में देगा ढील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2020 3:36PM | Updated Date: Sep 1 2020 3:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान ने मलेशिया, कंबोडिया, लाओस, म्यांमार और ताइवान के नागरिकों के लिए कोरोना वायरस (कोविड-19) संबंधी प्रवेश प्रतिबंधों में आठ सितंबर से ढील देने का फैसला किया है। जापान के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। जापान ने जुलाई के अंत में वियतनाम और थाईलैंड के नागरिकों के लिए इसी तरह की छूट दी थी।
 
इन देशों के निवासियों को जापान में पहुंचने पर सबसे पहले कोरोना वायरस की जांच करानी होगी और 14 दिनों के लिए क्वारंटीन में रहना होगा। जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने मंगलवार को बताया कि कोरोना वायरस महामारी से गंभीर रूप से प्रभावित देश की अर्थव्यवस्था में त्वरित सुधार के लिए प्रवेश प्रतिबंधों में ढील देना आवश्यक था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »