28 Mar 2024, 20:31:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध 30 सितंबर तक बढ़ा, घरेलू उड़ानें...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2020 2:50PM | Updated Date: Aug 31 2020 2:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध 30 सितंबर तक बढ़ा दिया है। महानिदेशालय ने आज एक परिपत्र जारी कर पूर्व में इस संबंध में जारी आदेश की अवधि 31 अगस्त से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी है। उसने स्पष्ट किया है कि कार्गो विमानों और विशेष अनुमति प्राप्त उड़ानों पर यह आदेश लागू नहीं होगा। साथ ही चुनिंदा मार्गों पर नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति भी दी जा सकती है। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए देश में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन 22 मार्च से बंद है। घरेलू उड़ानों पर भी 25 मार्च से प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन 25 मई से सीमित संख्या में घरेलू उड़ानें शुरू कर दी गई हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »