19 Apr 2024, 04:15:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाटो के सभी 30 देशों के ऊपर से छह अमेरिकी बमवर्षक उडान भरेंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2020 12:09AM | Updated Date: Aug 29 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के छह बी -52 बमवर्षक शुक्रवार को एकजुटता शो और अंतर अभ्यास के तौर पर सभी नाटो सदस्य के 30 देशों के ऊपर से उडान भरेंगे। अमेरिकी यूरोपीय कमान ने आज यह जानकारी दी। 

बयान में कहा गया है कि ‘‘यूरोप में नियमित रूप से बॉम्बर टास्क फोर्स  मिशन के तौर पर नियमित रूप से चक्कर लगाते  है, जिसमें अमेरिकी वायु सेना के छह बी-52 बमवर्षक यूरोप में और उत्तरी अमेरिका में आज सभी 30 नाटो राष्ट्रों के ऊपर से उडान भरेंगे।’’

उन्होंने कहा इस एक दिवसीय  मिशन को एलाइड स्काई कहा जाता है और इसका उद्देश्य ‘‘नाटो की एकजुटता को प्रदर्शित करना, तत्परता को बढ़ाना और सभी भाग लेने वाले एयरक्रूज के लिए प्रशिक्षण को अवसर प्रदान करना है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »