29 Mar 2024, 01:54:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस में कोरोना रिकवरी दर 81 फीसदी के पार, अभी तक मृतकों की संख्या.....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2020 6:35PM | Updated Date: Aug 27 2020 6:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस में पिछले 24 घंटों के दौरान 4,711 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या पौने दस लाख के पार यानी 9,75,576 पहुंच गयी लेकिन राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर 81 फीसदी से अधिक हो गयी है।  कोरोना निगरानी केंद्र के मुताबिक 121 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 16,804 हो गयी है।
 
कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित राजधानी मास्को में सर्वाधिक 637 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,59,707 हो गयी है। केंद्र के मुताबिक इस दौरान 6,411 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 7,92,561 हो गयी है यानि मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 81.24 फीसदी पहुंच गयी है। देश में फिलहाल 211410 मरीज चिकित्सा निगरानी में हैं और  अब तक 3.54 करोड़ लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »