20 Apr 2024, 06:36:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर - 122 लोगों की मौत, सैंकड़ों घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2020 2:17PM | Updated Date: Aug 27 2020 2:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के विभिन्न प्रांतों में भारी वर्षा के बाद आई भीषण बाढ़ के प्रकोप से अब तक 122 लोगों की मौत हो गयी हैं और करीब 147 अन्य घायल हो चुके है। राष्ट्रीय मीडिया ने आपदा प्रबंधन मंत्रालय के हवाले से गुरुवार को यह जानकारी दी। इससे पहले सामने आई रिपोर्ट्स में बताया गया था कि बुधवार को देश के विभिन्न इलाकों में बाढ़ की स्थिति से 100 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
 
अफगान 1टीवी न्यूज प्रसारण के अनुसार परवान, काबुल, कपिसा, मैदान वर्दक, पंजशीर, नांगरहार, लोगर, पक्तिया, पक्तिका, नूरिस्तान, लागमान और खोस्त में आई भीषण के कहर से अब तक करीब 1,500 मकान नष्ट हो गए हैं। इसके अलावा अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत परवान में मंगलवार रात को भारी वर्षा के बाद आई भीषण बाढ़ के प्रकोप से महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 25 लोगों की मौत हो गयी और 40 अन्य घायल हो गए थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »