26 Apr 2024, 01:29:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में भीषण बाढ़ से 25 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2020 1:19PM | Updated Date: Aug 26 2020 1:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चारिकार। अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत परवान में मंगलवार रात को भारी वर्षा के बाद आई भीषण बाढ़ के प्रकोप से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गयी और 40 अन्य घायल हो गए। सरकारी प्रवक्ता वहीदा शाहकार ने कहा, "मंगलवार रात को भारी वर्षा के बाद आई बाढ़ का पानी प्रांत के मध्य क्षेत्र में एक आवासीय इलाके में घुस गया जिसमें कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हो गए।
 
बाढ़ में 10 से अधिक मकान नष्ट हो गए और कृषि योग्य भूमि भी खराब हो गयी। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन एवं मानवीय मामलों के प्रांतीय निदेशालय के अधिकारी प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए जल्द ही प्रभावित गांवों का दौरा करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »