29 Mar 2024, 14:19:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन के शंघाई में कोरोना के चार नये मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2020 11:41AM | Updated Date: Aug 26 2020 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन के शंघाई में कोरोना वायरस (कोविड-19) के चार नये मामले दर्ज किये गये हैं और चारों मामले विदेशी नागरिकों से संबंधित हैं। नगर निगम स्वास्थ्य आयोग ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस संक्रमण से ग्रसित विदेशों में काम करने वाले चीन के नागरिक हैं। ये लोग रविवार तथा सोमवार को ब्रिटेन तथा सिंगापुर से लौटे हैं। इन सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है तथा इनके साथ सफर करने वाले 207 यात्रियों को क्वारंटीन में रखा गया है। शंघाई में मंगलवार तक विदेशी नागरिकों से संबंधित 544 तथा स्थानीय संक्रमण के 342 मामले दर्ज किये गये थे। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »