29 Mar 2024, 11:26:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सुरक्षा परिषद ने ईरान पर अधिक कड़े प्रतिबंध लगाने की अमेरिका की मांग की खारिज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2020 11:34AM | Updated Date: Aug 26 2020 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने बुधवार को कहा कि वह ईरान के खिलाफ अधिक कड़े (स्रैपबैक) प्रतिबंध लगाने के अमेरिका के आहृान पर आगे कार्रवाई करने की स्थिति में नहीं है। इंडोनेशिया में संयुक्त राष्ट्र के राजदूत डियान त्रियांसयाह जानी ने पश्चिम एशिया पर एक परिषद की बैठक के दौरान रूस और चीन के एक सवाल का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की।
 
इंडोनेशिया अगस्त में सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता कर रहा है। जानी ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत केली क्राफ्ट के प्रति नाराजगी व्यक्त की जिन्होंने उन पर ‘आतंकवादियों’ का समर्थन करने का आरोप लगाया है। अमेरिकी राजदूत ने जानी की टिप्पणी के बाद कहा, ‘‘मुझे इसे वास्तव में स्पष्ट करने दीजिए: ट्रम्प प्रशासन को इस मामले में सीमित लोगों का साथ मिलने का कोई डर नहीं है। मुझे केवल इस बात का अफसोस है कि इस परिषद के अन्य सदस्यों ने अपना रास्ता खो दिया है और अब खुद को आतंकवादियों के साथ खड़ा पा रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »