25 Apr 2024, 03:25:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कराची में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़, भूस्खलन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2020 12:35AM | Updated Date: Aug 26 2020 12:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव हो गया तथा पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। वर्षाजनित घटनाओं में तीन बच्चों की मौत हो गयी तथा भूस्खलन की घटना भी हुयी है। मौसम विभाग के मुताबिक सर्वाधिक बारिश गुलशन-ए-हदीद इलाके में हुई जहां 72 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी। इसके बाद निजामाबाद में 51.6 मिमी और उत्तरी कराची में 37 मिमी बारिश दर्ज की गयी। 

अखबार डॉन के मुताबिक सुरजानी और औरंगी शहरों में घरों में पानी घुसने के कारण लोग अपने घरों को खाली कर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। बाढ़ के पानी के कारण कोरांगी पुल को बंद कर दिया गया है। लांधी और फेडरल बी एरिया के साथ-साथ आसपास के अन्य इलाकों में सड़कें पानी में पूरीतरह डूबी हुई हैं।

इस दौरान बाढ़ जनित विभिन्न घटनाओं में तीन किशोरों की मौत हो गयी तथा एक महिला घायल हो गयी। कुछ इलाकों में सुरक्षा कारणों से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गयी है। भारी बारिश के कारण गुलिस्तान-ए-जौहार इलाके में भूस्खलन की घटना हुई जिसके कारण कई चारपहिया और दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। मौसम विभाग ने बारिश के बुधवार दोपहर तक जारी रहने तथा शहरी इलाकों में बाढ़ का पानी भरने की चेतावनी दी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »