29 Mar 2024, 19:44:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पेरू में कोरोना संक्रमितों की संख्या छह लाख के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2020 11:45AM | Updated Date: Aug 25 2020 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लीमा। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से जूझ रहे दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 1724 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या छह लाख को पार कर 6,00,438 हो गयी है। पेरू के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को अपनी दैनिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। देश में इस महामारी के कारण अब तक 27,813 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में अब तक 30 लाख से अधिक नमूनों की कोरोना जांच की जा चुकी है। पेरू में अब तक कोरोना के 4,07,301 मरीज पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »