20 Apr 2024, 09:24:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

‘नाइन डैश लाइन’ चीन की महज एक जालसाजी : फिलीपींस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2020 12:23AM | Updated Date: Aug 25 2020 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मनीला। फिलीपींस के रक्षा मंत्री के सचिव डेलफिन लोरेनजाना ने चीन के ‘नाइन डैश लाइन’ को उसकी एक जालसाजी करार दिया है। चीन ने दक्षिण चीन सागर के प्रमुख हिस्सों पर दावा ठोकने के मद्देनजर ‘नाइन डैश लाइन’ नामक अस्पष्ट सीमा रेखा का इस्तेमाल किया है। मंत्री के सचिव की टिप्पणी रविवार को मनीला और बीजिंग के बीच स्कोरबोरो शोल के मद्देनजर एक नए विवाद के दरम्यान आई है। 
 
गौरतलब है कि स्कोरबोरो शोल एक विवादित जलक्षेत्र है जिसपर फिलीपींस और चीन दोनों अपना दावा करते हैं।  चीन के तट रक्षकों ने फिलीपींस के मछुआरों के उपकरण को कथित तौर पर जब्त कर लिया था जिस कारण फिलीपींस के विदेश मंत्रालय ने पिछले सप्ताह चीन खिलाफ एक कूटनीतिक विरोध दर्ज किया था। चीन ने 2012 में स्टैंडऑफ के बाद फिलीपींस से स्कोरबोरो को वापस ले लिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »