20 Apr 2024, 15:53:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना : पाकिस्तान से आगे निकला बंगलादेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2020 6:25PM | Updated Date: Aug 24 2020 6:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बंगलादेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 2485 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या सोमवार को बढ़कर 2,97,083 हो गयी जबकि पाकिस्तान में अब तक कुल 2,93,433 लोग ही संक्रमित हुए हैं। पाकिस्तान के लिए राहत की बात यह है कि वहां मरीजों के स्वस्थ होने की दर 94 फीसदी के पार पहुंच चुकी है। 

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस दौरान 42 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,983 हो गयी है। मौत के मामले में पाकिस्तान बंगलादेश से आगे है क्योंकि वहां अब तक 6,250 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगलादेश में इस अवधि में 3,784 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमणमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 1,82, 875 हो गयी है, यानी मरीजों के स्वस्थ होने की दर 61.55 फीसदी हो गयी है। मरीजों की रिकवरी दर के मामले में भी पाकिस्तान बंगलादेश से काफी आगे है। पाकिस्तान में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 94.34 फीसदी पहुंच गयी है। पाकिस्तान में 276829 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »