29 Mar 2024, 06:22:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाबंदी के बीच पार्टी कर रहे थे लोग - पुलिस आई तो मची भगदड़, 13 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2020 12:48PM | Updated Date: Aug 24 2020 12:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लीमा। लैटिन अमेरिकी देश पेरू की राजधानी लीमा के एक डिस्को में मची भगदड़ में 13 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पेरू के गृह मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के कारण देश में लोगों के बड़ी संख्या में एकत्र होने पर पाबंदी लगी होने के बावजूद थॉमस रेस्त्राबार में शनिवार को एक पार्टी का आयोजन किया गया था। इस डिस्को बार में करीब 120 लोग पार्टी कर रहे थे कि तभी अचानक पुलिस के आने की सूचना मिलते ही भगदड़ मच गई।
 
निकास के लिए एक ही रास्ता होने के कारण इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। पेरू के गृह मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा - एक भ्रष्ट उद्यमी की आपराधिक गैर जिम्मेदारी के परिणामस्वरूप 13 लोगों की मौत पर मंत्रालय गहरा दुख प्रकट करता है। इस हादसे में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने कुल 23 लोगों को हिरासत में लिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »