28 Mar 2024, 21:47:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आपको यकीन नहीं होगा पर इस मुस्लिम देश के नोट पर विराजमान हैं गणपति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2020 12:27AM | Updated Date: Aug 23 2020 12:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिंदू धर्मा में भगवान गणेश को प्रथम माना जाता है और हर शुभ कार्य से पहले उनकी ही पूजा की जाती है। लेकिन ऐसा नहीं है की गणपति की पूजा केवल भारत में ही जाती है। बप्पा भारत से दूर इंडोनेशिया में भी लोगों के दिलों में बसते हैं। इंडोनेशिया में करीब 87.5 फीसदी आबादी इस्लाम धर्म को मानती है। वहां सिर्फ 3 फीसदी हिन्दू आबादी है। बावजूद इसके लोग वहां पर गणपति की पूजा करते हैं।

दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया के नोट पर गणपति छपे हैं। यहां की करेंसी भी भारत की मुद्रा की तरह ही प्रचलित है। यहां रूपियाह चलता है। इंडोनेशिया के इस 20 हजार की नोट पर सामने वाले हिस्से में भगवान गणेश की तस्वीर है जबकि पीछे वाले हिस्से में क्लासरूम की फोटो छपी है। जिसमें छात्र और शिक्षक की तस्वीरें हैं।

कहते हैं कुछ साल पहले इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ा गई थी। वहां के राष्ट्रीय आर्थिक चिंतको ने काफी विचार कर बीस हजार का एक नया नोट जारी किया, जिस पर भगवान गणेश की तस्वीर को छापा गया। लोगों का मानना है कि इसी कारण अब वहां की अर्थवयवस्था मजबूत है। इंडोनेशिया के सरकार ने 1998 में ये नोट जारी किए थे, लेकिन गणेश जी की फोटो वाला 20,000 का इंडोनेशिया का नोट 10 साल तक प्रचलन में रहने के बाद 2008 के अंत में बंद हो गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »