23 Apr 2024, 19:17:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ऑस्ट्रेलिया में तेजी से घट रहे हैं कोरोना वायरस के मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2020 6:02PM | Updated Date: Aug 21 2020 6:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में हाल ही के हफ्तों में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज हुई है। प्रशासन के द्वारा लोगों के बीच अधिक से अधिक जागरुकता लाने और लोगों के बीच जाकर ठीक हुए लोगों का उदाहरण देते हुए दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह करने के कारण महामारी से अधिक प्रभावित विक्टोरिया राज्य में संक्रमण के मामलों में भारी कमी दर्ज हुई है। 
 
ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर माइकल किड्ड ने गुरुवार को कहा है कि महामारी की शुरुआत से ऑस्ट्रेलिया में कोरोना संक्रमण के 24,236 मामले दर्ज हुए जबकि पिछले 24 घंटों में केवल 246 नए मामले दर्ज हुए हैं। विक्टोरिया में गुरुवार को कोरोना से कारण 13 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना के कारण मरनेवालों की संख्या बढ़कर 463 हो गई है। नए मामलों में 240 विक्टोरिया में, 5 न्यू साउथ वेल्स और एक मामला क्वींसलैंड में दर्ज हुआ है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »