28 Mar 2024, 14:30:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में मूसलाधार बारिश से भूस्खलन - 5 लोगों की मौत, एक घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2020 5:33PM | Updated Date: Aug 20 2020 5:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुन्मिंग। चीन के दक्षिण पश्चिमी युन्नान प्रांत में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में पांच लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। स्थानीय काउंटी के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। भूस्खलन की घटना यांजीन काउंटी के एक गांव में मंगलवार को हुई जिसमें दो मकान ध्वस्त हो गए। दोनों मकानों के सभी लापता लोगों को 33 घंटों के बचाव अभियान के बाद निकाला जा सका। इस अभियान में 200 से अधिक बचावकर्मियों ने भाग लिया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »