19 Apr 2024, 19:00:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में सरकार समर्थक बलों के 13 सदस्यों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2020 4:45PM | Updated Date: Aug 20 2020 4:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के ताखर प्रांत में तालिबान आतंकवादियों के हमले में सरकार समर्थक  बलों के 13 सदस्य मारे गये तथा तीन अन्य घायल हो गये। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुधवार  रात ख्वाजा बहुद्दीन जिले के गुजार इलाके में तालिबान आतंकवादियों ने सरकार समर्थक मिलिशिया पर हमला किया। इस हमले का मुख्य लक्ष्य स्थानीय कमांडर मलिक तातार थे। सुरक्षा  सूत्रों ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि इसमें विद्रोही बलों के कई सदस्य हताहत हुए हैं लेकिन इस दौरान जवाबी कार्रवाई में तालिबान के भी कई आतंकवादी मारे गये हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »