29 Mar 2024, 04:22:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना भी नहीं रोक सका प्यार, मरीज ने अस्पताल में ही की शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2020 12:19AM | Updated Date: Aug 19 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोरोना वायरस की वजह से गंभीर बीमार हुए एक शख्स ने हॉस्पिटल में ही अपनी मंगेतर ने शादी कर ली। हॉस्पिटल की नर्सों ने मरीज की शादी का इंतजाम किया था। ये मामला अमेरिका के टेक्सास के सैन एन्टोनियो का है। कार्लोस मुनिज नाम का शख्स कोरोना वायरस से गंभीर रूप से बीमार हो गया था। कुछ दिन पहले उसकी रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई थी। लेकिन उसकी तबीयत खराब ही रही। डॉक्टरों के मुताबिक, कार्लोस को रिकवर होने में समय लग सकता है।

कार्लोस और ग्रेस की शादी पहले से ही तय थी, जिसके लिए दोनों परिवारों में तैयारियां भी जोरशोर से जारी थीं। इसी बीच कार्लोस के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की रिपोर्ट सामने आई, जिसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच उनकी मंगेतर ग्रेस हमेशा उनके साथ रहीं। अस्‍पताल स्‍टाफ को भी मालूम था कि वे शादी करने वाले थे, लेकिन मौजूदा हालात के कारण ऐसा नहीं हो सका। ऐसे में उन्‍होंने अस्‍पताल में ही दोनों की शादी कराने का फैसला लिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »