29 Mar 2024, 18:37:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अब चीन में बेरूत जैसा भीषण धमाका - सामने आया खौफनाक वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 15 2020 2:31PM | Updated Date: Aug 15 2020 2:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। हाल ही में लेबनान की राजधानी बेरूत में एक भीषण धमाका हुआ था जिसमें 160 से ज्‍यादा लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। इस हादसे के वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। वहीं अब बेरूत जैसी ही धमाका चीन के शांडोंग में हुआ। विस्फोट के बाद एक धुएं का एक बड़ा गुबार सा देखा गया, इस विस्फोट के कारण आस-पास के कई घरों की छतें उड़ गईं और घरों के शीशे भी टूट गए। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में किसी के जान जाने की खबर सामने नहीं आई है। मौके पर बचाव कार्य का दल पहुंच चुका है और राहत-बचाव कार्य चल रहा है। 
 
घटनास्‍थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि किसानों के सामान रखने की जगह पर धमाका हुआ था। बताया जा रहा है कि लकड़ी काटने के दौरान बिजली के तारों को नुकसान पहुंचा और आग लग गई। इससे धमाका हो गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »