24 Apr 2024, 13:31:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

व्यापार समझौते पर चीन की प्रगति से संतुष्ट अमेरिका : कुडलो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2020 11:40AM | Updated Date: Aug 14 2020 11:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस के सलाहकार लैरी कुडलो ने कहा है कि अमेरिका व्यापार समझौते पर चीन की प्रगति से संतुष्ट है। लेकिन चीन की राजनीतिक कार्रवाई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। कुडलो ने कहा, ‘‘चीन अमेरिका से पहले की तुलना में ज्यादा फसल, मकई, सोयाबीन और अधिक कृषि वस्तु खरीद रहा है। अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ युद्ध के बाजृद जनवरी में व्यापार समझौता हुआ था। समझौते के कुछ दिनों बाद ही कोरोना वायरस महामारी के कारण यह प्रभावित हुआ।
 
ट्रंप प्रशासन का हालांकि कहना है कि चीनी खरीद सही दिशा में है।  कुडलो ने हालांकि कहा कि उन्हें लाइटहाइजÞर ने बताया है कि चीन ने 2007 में खरीदी गयी वस्तुओं ने दोगुने मात्रा में इस साल अमेरिका से वस्तुएं खरीदी है। लेकिन राजनीतिक रुप से दोनों देश अभी भी अलग है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह नहीं कह रहा है कि वह समझौते के सभी पार्ट में सही है। हमें इस बारे में अभी पता नहीं है जो काफी महत्वपूर्ण मुद्दे है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »