24 Apr 2024, 21:31:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मेक्सिको में कोरोना के मामले पांच लाख के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2020 11:32AM | Updated Date: Aug 14 2020 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। मेक्सिको में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 7371 नए मामलों की पुष्टि हुई है जिससे यहां संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 505751 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के महामारी निदेशक जोस लुइस अलोमिया ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान 627 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 55293 पहुंच गयी है। इससे पहले मेक्सिको में कोरोना वायरस के 5858 नए मामले सामने आए थे और 737 लोगों की मौत हुई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गत 11 मार्च को कोरोना वायरस को वैश्विक महामारी घोषित किया था।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »