19 Apr 2024, 15:18:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में कार बम हमले में सात पुलिसकर्मियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2020 2:48PM | Updated Date: Aug 9 2020 2:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत गजनी में कार बम हमले में सात पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी और 15 अन्य घायल हुए हैं। टोलो न्यूज ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से रविवार को यह जानकारी दी। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारीक अरियान ने बताया कि शनिवार शाम गजनी शहर में यह विस्फोट हुआ जिसके बाद सुरक्षा बलों ने कोटल-ए-रवाजा इलाके पर हमला किया। सूत्रों ने बताया कि घायलों में से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें चिकित्सीय सहायता देने के बाद हेलिकॉप्टर से काबुल भेजा गया है। हमले की अब तक किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »