25 Apr 2024, 10:27:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मिस्र में कोरोना संक्रमण के 112 नये मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2020 12:30PM | Updated Date: Aug 5 2020 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। मिस्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से 24 लोगों की मौत होने से देश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 4912 हो गयी है। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता खालिद मेगाहेद ने मंगलवार को बताया कि इस दौरान कोरोना संक्रमण के 112 नये मामले सामने आये हैं जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 94,752 हो गयी है। इस बीच, कोरोना से संक्रमित 1503 मरीजों को पूरी तरह से ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।
 
मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक 45,569 लोग पूरी तरह इसके संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। मिस्र में कोरोना रिकवरी दर 44.9 हो गयी है। गौरतलब है कि मिस्र में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 14 फरवरी को सामने आया था जबकि आठ मार्च को देश में इस महामारी से पहली मौत हुई थी। मिस्र में सरकार ने धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से प्रतिबंधों को हटाकर कई प्रकार की आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने की इजाजत भी दे दी है। मिस्र में 19 जून को कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 1,774 नये मामले सामने आये थे। जुलाई के पहले सप्ताह से ही मिस्र में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »