29 Mar 2024, 14:40:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना कहर के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने वैक्सीन पर सुनाई 'अच्छी खबर'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2020 1:16PM | Updated Date: Jul 16 2020 1:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। दुनियाभर में बढ़ते कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा है कि वैक्सीन को लेकर अच्छी खबर है। हालांकि उन्होंने इससे जुड़ी कोई अन्य जानकारी नहीं दी। ट्रंप के ट्वीट के बाद से ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही अमेरिका से कोरोना वैक्सीन को लेकर अच्छी खबर आ सकती है।
 
दरअसल, अमेरिका की कंपनी मॉडर्ना इंक की वैक्सीन mRNA-1273 अपने पहले ट्रायल में पूरी तरह से सफल रही है। इसके बाद बुधवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर खुशी जताई है। आपको बता दें कि मॉडर्ना अब कोरोना वायरस वैक्सीन के लेट स्टेज ट्रायल की तैयारी कर रही है। कंपनी के अनुसार, 27 जुलाई के आसपास इस ट्रायल को शुरू किया जा सकता है।
 
मॉडर्ना ने कहा कि वह अमेरिका के 87 स्टडी लोकेशन पर इस वैक्सीन के ट्रायल का आयोजन करेगी। वही, मॉडर्ना इंक ने मंगलवार को अपने परीक्षण में 45 ऐसे लोगों को शामिल किया गया था जो स्‍वस्‍थ थे और उनकी उम्र 18 से 55 साल के बीच थी और इसके परिणाम सफल रहे। ऐसे में माना जा रहा है कि तीसरे चरण के ट्रायल के सफल होने के बाद कंपनी कोई बड़ी घोषणा कर सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »