19 Apr 2024, 19:43:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तानी सेना के साथ संघर्ष में तालिबान के तीन आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2020 12:56PM | Updated Date: Jul 16 2020 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत बागलान में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच संघर्ष में तीन तालिबानी आतंकवादी मारे गये। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि तालिबान ने चश्मे शीर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में सुरक्षा बलों पर कई बार हमले किये। क्षेत्र से आतंकवादियों के सफाये के लिए सुरक्षा बलों ने सैन्य अभियान चलाया जिसमें तीन आतंकवादी मारे गये।
 
सुरक्षा बलों ने सड़क के किनारे बिछायी गयी 15 बारूदी सुरंगों को भी निष्क्रिय कर दिया। मंत्रालय ने बताया तालिबान ने स्थानीय निवासियों के लिए सड़कों को अवरुद्ध कर दिया था, लेकिन सुरक्षा बलों ने अभियान के बाद उन्हें फिर से खोल दिया। तालिबान ने अब तक इस अभियान पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »