29 Mar 2024, 19:55:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बंगलादेश में कोरोना मामले 1.94 लाख के करीब, रिकवरी दर 54 फीसदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2020 7:17PM | Updated Date: Jul 15 2020 7:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बंगलादेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 3500 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बुधवार को बढ़कर 1.94 लाख के करीब पहुंच गयी है लेकिन राहत की बात यह है कि आधे से अधिक मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।       

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता नसीमा सुल्ताना ने कहा कि देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 193590 पहुंच गयी है। इस दौरान 33 और लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 2457 हो गयी है।       

उन्होंने बताया कि 1796 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद रोगमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 105023 हो गई है। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 54.25 फीसदी हो चुकी है और मृत्यु दर महज 1.27 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 14002 लोगों की कोरोना वायरस की जांच की गयी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »