29 Mar 2024, 20:54:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया में कोरोना के 1522 नए मामले, 87 मरीजों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2020 4:32PM | Updated Date: Jul 15 2020 4:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया में कोरोना वायरस (कोविड-19) के 1522 नए मामले दर्ज किए जाने के बाद यहां कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 80094 हो गई है और 87 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 3797 हो गया है। इंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी अचमद युरियांटो ने बुधवार को बताया कि देश में 1414 मरीज इस महामारी से ठीक हुए हैं और इन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। इसके साथ ही देश में इस जानलेवा विषाणु से अब तक 39050 मरीज ठीक हो चुके हैं।
 
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश के सात राज्यों उत्तरी सुमात्रा, दक्षिणी कलिमांटन, जकार्ता, पश्चिमी जावा, मध्य जावा, पूर्वी जावा तथा दक्षिण सुलावेसी में इस संक्रमण के सबसे अधिक मामले दर्ज किये गये हैं। वहीं रियाउ, पश्चिम कलिमंटन, मध्य कलिमंटन, उत्तरी कलिमंटन, पूर्वी कलिमंटन, पूर्वी नूसा तेंगरा तथा पश्चिमी पापुआ में इस संक्रमण का एक भी मामले दर्ज नहीं किया गया हैं। उन्होंने लोगों से कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकारी दिशा-निर्देशों का पालने करने की अपील की।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »