28 Mar 2024, 22:16:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में मस्जिद पर आतंकवादी हमला - 4 की मौत, तीन घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2020 3:55PM | Updated Date: Jul 14 2020 3:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैमाना। अफगानिस्तान के फरयाब प्रांत की एक मस्जिद पर आतंकवादियों के हमले में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। प्रांत के पुलिस प्रवक्ता अब्दुल करीम युराश ने मंगलवार को यह जानकारी दी। युराश ने कहा - तालिबान समूह से जुड़े आतंकवादियों ने सोमवार शाम फरयाब प्रांत की राजधानी मैमाना के एक मस्जिद पर गोलीबारी की जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
 
प्रवक्ता ने बताया कि हमले के बाद आतंकवादी कार में बैठकर फरार हो गए लेकिन कुछ समय बाद पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस की कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए जिनमें कारी नकीब नाम का हमलावर प्रांत में तालिबान की जासूसी एजेंसी का सदस्य था। तालिबान ने अभी तक घटना पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »