29 Mar 2024, 02:47:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मिस्र में कोरोना के 923 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 81,158 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2020 12:35PM | Updated Date: Jul 12 2020 12:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। मिस्र में कोरोना वायसर के 923 नए मामलों की पुष्टि के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,158 हो गई है। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता खालिद मेगाहेद ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि इस दौरान 67 मरीजों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,769 हो गई, जबकि 602 मरीज ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।
 
देश में अब तक 23876 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके है। मिस्र में 14 फरवरी को पहले कोरोना मरीज की पुष्टि और आठ मार्च को इस बीमारी से पहली मौत हुई थी। सरकार ने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लगाने के लिए तीन महीने बाद एक जुलाई से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को शुरु किया गया है। पिछले तीन महीनों में लगाए गए रात के कर्फ्यू को हटा दिया है, और रेस्तरां, कैफे, थिएटर और सिनेमाघरों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए होटल, संग्रहालय और पुरातत्व स्थल को सीमित क्षमता के साथ फिर से खोल दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »