18 Apr 2024, 21:48:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.27 करोड़ के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2020 12:18PM | Updated Date: Jul 12 2020 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर दिनोंदिन  बढ़ता ही जा रहा है और दुनियाभर में इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 1.27 करोड़ के पार पहुंच गयी है।  कोविड-19 के  मामले में अमेरिका दुनिया भर में पहले, ब्राजील दूसरे और भारत तीसरे स्थान  पर है। वहीं इस महामारी से हुई मौतों के आंकड़ों के मामले में अमेरिका  पहले, ब्राजील दूसरे और ब्रिटेन तीसरे स्थान पर है।
 
अमेरिका की जॉन  हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के  विज्ञान एवं  इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर  से जारी किये गये आंकड़ों के  अनुसार विश्व भर में कोरोना संक्रमितों की  संख्या 1,27,17,908 हो गयी है  जबकि  5,65, 138  लोगों ने जान गंवाई है। विश्व  महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 3245925  लोग  संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,34777  लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील में  अब तक 1839850 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 71469  लोगों की मौत हो  चुकी है।
 
भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 28637 नये मामले सामने आये हैं और अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 849553 हो  गई है। इसी अवधि में कोरोना वायरस से 551 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों  की संख्या बढ़कर 22674 हो गई है। देश में इस समय कोरोना के 2,92258 सक्रिय  मामले हैं और अब तक 534621 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं। रूस  कोविड-19 के मामलों में चौथे नंबर पर है और यहां इसके संक्रमण से अब तक  719649 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 11188 लोगों ने जान गंवाई है।
 
पेरु में  लगातार हालात खराब होते जा रहे है वह इस सूची में पांचवें नम्बर पर पहुंच  गया है। यहां संक्रमितों की संख्या 3,22710 हो गई तथा 11,682 लोगों की मौत  हो चुकी है। संक्रमण के मामले में चिली विश्व में छठे स्थान पर आ गया हैं।  यहां अब तक कोरोना वायरस से 3,12029 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की  संख्या 6881 है।
 
कोरोना संक्रमण के मामले में मेक्सिको ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है। यहां पर इससे अब तक 2,95268 लोगों संक्रमित हुए हैं तथा  34730  लोगों की मौत हुई है। ब्रिटेन संक्रमण के मामले में आठवें नंबर पर आ गया है।  यहां अब तक इस महामारी से 2,90504 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 44,883 लोगों  की मृत्यु हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका कोरोना से प्रभावित होने के मामले में स्पेन और ईरान से आगे निकल गये हैं। वहीं खाड़ी देश ईरान ने यूरोपीय देश स्पेन को कोविड-19 से संक्रमित होने के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
 
दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से अब तक 2,64184 लोग संक्रमित हुए हैं तथा  3971  लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं ईरान में संक्रमितों की संख्या 2,55117 हो गई है और 12,635  लोगों की इसके कारण  मौत हुई है।वहीं स्पेन  में कोरोना संक्रमितों की संख्या 253,908 है जबकि 28,403 लोगों की मौत हो  चुकी है। पड़ोसी  देश पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 2,48872  लोग संक्रमित हुए हैं तथा 5197 लोगों की मौत हो  चुकी है। यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा विषाणु से 2,42,827  लोग संक्रमित हुए हैं त था 34,945 लोगों की मौत हुई है। 
 
सऊदी अरब में कोरोना संक्रमण से अब तक 229480 लोग प्रभावित हुए हैं तथा  2181  लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना संक्रमितों की संख्या  2,11,981 हो गयी है और 5344 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में कोरोना  संक्रमितों की संख्या 208,015 हैं और 30007 लोगों की मौत हो चुकी है।  जर्मनी में 1,99,709 लोग संक्रमित हुए हैं और 9070 लोगों की मौत हुई है।
 
बंगलादेश में 181129 लोग कोरोना की चपेट में  आए हैं जबकि 2305 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।  कोरोना वायरस से बेल्जियम में 9782, कनाडा  में 8818 , नीदरलैंड में 6156, स्वीडन में 5526, इक्वाडोर में 5031 , मिस्र  3769, इंडोनेशिया 3535, इराक 3055, स्विट्जरलैंड में 1968, आयरलैंड में  1746, पुर्तगाल में 1654 और अर्जेटीना में 1810 लोगों की मौत हुई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »