18 Apr 2024, 10:27:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जॉर्जिया में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 87 फीसदी से अधिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2020 5:41PM | Updated Date: Jul 9 2020 5:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तिब्लिसी। पूर्वी यूरोपीय देश जॉर्जिया में गुरुवार को पांच नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 968 हो गयी तथा अब तक 15 लोगों की मौत हुयी है लेकिन राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर 87.19 फीसदी पहुंच गयी है।
 
राष्ट्रीय रोग नियंत्रण एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र (एनसीडीसी) ने बताया कि देश में 4435 लोगों को 14 दिनों के अनिवार्य क्वारंटीन में रखा गया है जबकि 222 अन्य लोगों को अस्पतालों में निगरानी में रखा गया है। केंद्र के मुताबिक अब तक संक्रमितों में से 844 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
 
एनसीडीसी के निदेशक अमीरन गेम्क्रालिड्जे ने कहा कि जॉर्जिया अब कोरोनो वायरस की संभावित दूसरी लहर के लिए पूरी तरह से तैयार होने के लिए अपनी सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने पर काम कर रहा है। गौरतलब है कि जॉर्जिया में कोरोना का पहला मामला 26 फरवरी को सामने आया था।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »