मॉस्को। उत्तरपूर्वी नाइजीरिया में विद्रोहियों के सेना के काफिले में हमले में कम से कम 20 सैनिकों की मौत हो गयी और कुछ सैनिक घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह हमला बोर्नो राज्य के दामबोआ नगर के पास मंगलवार को राजमार्ग पर बोको हराम आतंकी समूह द्वारा किया गया। गौरतलब है कि वर्ष 2009 में बोको हराम ने पूरे देश में शरिया कानून लागू करने के लिए नाइजीरियाई सरकार के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह शुरू किया था।